ePaper

श्रीनगर : कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, पांच नागरिकों की भी मौत

Updated at : 21 Oct 2018 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीनगर : कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, पांच नागरिकों की भी मौत

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गये. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ खत्म होने के बाद हुए एक विस्फोट में पांच नागरिक भी मारे गये. उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के लारलू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गये. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ खत्म होने के बाद हुए एक विस्फोट में पांच नागरिक भी मारे गये. उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के लारलू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी की गयी और खोज अभियान चलाया गया.

अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षाबल तलाश अभियान में लगे थे तब आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलायी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी. पुलिस अधिकारी ने कहा, वहां ना जाने की हमारी अपील के बावजूद लोग अभियान के तुरंत बाद मुठभेड़ स्थल पर गये. उन्होंने सुनी नहीं और सुरक्षाबलों के जाते ही घटनास्थल पर पहुंच गये. उन्होंने कहा, कुछ विस्फोटक फट गये जिससे नागरिकों को चोटें आयी. लारलू के रहनेवाले उबैद लावे की घटना में मौत हो गयी. उन्होंने कहा, घटना में घायल हुए अन्य लोगों को एक अस्पताल ले जाया गया, जबकि कुछ को एसएमएचएस अस्पताल भेज दिया गया जहां दो की मौत हो गयी.

इस बीच, इलाके में युवाओं के समूह और सुरक्षाबलों के बीच झड़प शुरू हो गयी. अधिकारी ने कहा, पुलिस को प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा और झड़पों में करीब 24 लोग घायल हो गये. कुलगाम के विधायक और माकपा नेता एमवाई तरिगामी ने नागरिकों के मारे पर दुख जताया और घटना की जांच की मांग की. उन्होंने कहा, यह भयानक है. इसकी निष्पक्ष जांच की जरूरत है. हम अब रो कर और मांग करके थक चुके हैं, लेकिन संबंधित लोग ध्यान नहीं देते. राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार और डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी नागरिकों की मौत पर दुख जताया. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ स्थल की पूरी तरह से छानबीन होने तक नागरिकों को वहां जाने से बचना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola