कार और ट्रक की भिडंत में पांच अध्यापिकाओं सहित आठ लोगों की मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Oct 2018 4:34 PM
विज्ञापन

जयपुर : राजस्थान में उदयपुर जिले के सलूम्बर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कार और ट्रक की भिडंत में कार में सवार तीन स्कूली बच्चों और पांच अध्यापिकाओं की मौत हो गई, जबकि एक अध्यापिका और दो बच्चे घायल हो गये. सलूम्बर थाना प्रभारी शेलेन्द्र सिंह ने बताया कि सलूम्बर से उदयपुर जा रही […]
विज्ञापन
जयपुर : राजस्थान में उदयपुर जिले के सलूम्बर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कार और ट्रक की भिडंत में कार में सवार तीन स्कूली बच्चों और पांच अध्यापिकाओं की मौत हो गई, जबकि एक अध्यापिका और दो बच्चे घायल हो गये. सलूम्बर थाना प्रभारी शेलेन्द्र सिंह ने बताया कि सलूम्बर से उदयपुर जा रही एक कार खे राड के पास सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गयी.
कार में सवार मनीषा गोस्वामी (28), सरोज यादव (30), मोनिका खटीक (25), गीता लडोती, संतोष राजपूत, लक्ष्य यादव(4), गौरी चौधरी (7), उपेन्द्र सिंह (5) की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि हादसे में कार चला रही एक निजी स्कूल की संचालिका प्रेक्षा चौधरी, और उनकी पुत्री व पायल घायल हो गये. तीनों को उदयपुर रैफर किया गया है. उन्होंने बताया कि निजी स्कूल की संचालिका प्रेक्षा चौधरी पांच अध्यापिकाओं और पांच बच्चों को लेकर पिकनिक मनाने उदयपुर जा रही थीं. सभी मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. पुलिस मामलें की जांच कर रही है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










