पश्चिम बंगाल प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार : ममता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2018 3:35 PM
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और जिलों में पहले से ही बाढ़ आश्रय गृह और राहत गोदामों का निर्माण किया गया है . मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा है कि राज्य सरकार किसी प्राकृतिक आपदा के […]
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और जिलों में पहले से ही बाढ़ आश्रय गृह और राहत गोदामों का निर्माण किया गया है . मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा है कि राज्य सरकार किसी प्राकृतिक आपदा के दौरान लोगों को सतर्क करने के लिए एक एसएमएस आधारित त्वरित चेतावनी प्रणाली भी तैयार की है.
ममता ने ट्वीट में कहा, ‘‘आज अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस है. प्राकृतिक आपदाओं के आगमन के बारे में राज्य के लोगों को सतर्क करने के लिए हमारी सरकार ने एसएमएस आधारित त्वरित चेतावनी प्रणाली तैयार की है. जिले, अनुमंडल और प्रखंड स्तरों पर बाढ़ आश्रय गृह और राहत गोदामों का भी निर्माण किया गया है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










