PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में लगे ''गुजराती नरेंद्र मोदी बनारस छोड़ो'' के पोस्टर

Updated at : 09 Oct 2018 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में लगे ''गुजराती नरेंद्र मोदी बनारस छोड़ो'' के पोस्टर

वाराणसी : गुजरात में यूपी और बिहार के लोगों पर हो रहे सामूहिक हमले के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पोस्टर चिपकाये गये, जिसपर लिखा है- गुजराती नरेंद्र मोदी बनारस छोड़ो. इसके साथ ही पोस्टर में बनारस में रह रहे गुजरातियों व महाराष्ट्र के लोगों को एक हफ्ते में बनारस […]

विज्ञापन

वाराणसी : गुजरात में यूपी और बिहार के लोगों पर हो रहे सामूहिक हमले के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पोस्टर चिपकाये गये, जिसपर लिखा है- गुजराती नरेंद्र मोदी बनारस छोड़ो.

इसके साथ ही पोस्टर में बनारस में रह रहे गुजरातियों व महाराष्ट्र के लोगों को एक हफ्ते में बनारस छोड़ने की चेतावनी भी दी गयी है. ये पोस्टर यूपी बिहार एकता मंच की तरफ से लगाये गये हैं.

यूपी-बिहार एकता मंच के सदस्यों ने शहर में पोस्टर लगाये और साथ ही विरोध प्रदर्शन भी किया. यूपी बिहार एकता मंच के पदाधिकारी विश्वनाथ कुंवर ने कहा कि गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले हो रहे हैं, जो गलत हैं.

उन्होंने कहा कि काम की तलाश में गुजरात और महाराष्ट्र गये उत्तर भारतीय लोगों को वहां से पलायन को मजबूर किया जा रहा है. इसके खिलाफ हमने भी आज एक चेतावनी पत्र जारी किया है. इस संबंध में जिलाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola