ePaper

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-नोटबंदी और जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को कर दी चौपट

Updated at : 09 Oct 2018 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-नोटबंदी और जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को कर दी चौपट

धौलपुर (राजस्थान) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर हमला करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि नोटबंदी और वस्तु एवं कर (जीएसटी यानी गब्बर सिंह टैक्स) ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है. गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव के दौरान कहा था कि वह चौकीदार बनना […]

विज्ञापन

धौलपुर (राजस्थान) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर हमला करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि नोटबंदी और वस्तु एवं कर (जीएसटी यानी गब्बर सिंह टैक्स) ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है. गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव के दौरान कहा था कि वह चौकीदार बनना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने यह कभी नहीं कहा कि वह किसके चौकीदार बनेंगे. उन्होंने मोदी पर किसानों की जगह देश के 15—20 अमीर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया.

इसे भी पढ़ें : PM मोदी पर राहुल का हमला, ‘रक्षा मंत्रालय के ‘भ्रष्ट अधिकारियों’ पर कार्रवाई करें ‘स्वघोषित चौकीदार’

गांधी ने मंगलवार को धौलपुर के मनिया क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में संप्रग सरकार ने किसानों का 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार ने 3.5 लाख करोड़ रुपये की कर्ज माफी दी है, लेकिन किसानों का एक भी रुपया माफ नहीं किया. उन्होंने कहा कि सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लागू कर देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया.

गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने राफेल सौदे में अपने दोस्त उद्योगपति को फायदा पहुंचाया और जब संसद में यह मामला उठाया गया, तो उन्होंने एक शब्द नहीं बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें जनता, लघु उद्योगों, किसानों महिलाओं और युवाओं के विरोध में काम कर रही हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ने गरीबों के लिए मनरेगा सहित जन कल्याण की कई योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू किया था. राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने नि:शुल्क दवाईयों की योजना लागू की थी, लेकिन भाजपा सरकारों ने इन सभी योजनाओं को कमजोर कर जन विरोधी काम किया है.

गांधी ने नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, ललित मोदी, अनिल अंबानी सहित कई उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप प्रधानमंत्री मोदी पर लगाते हुए कहा कि मोदी ने युवाओं और किसानों की चिंता नहीं की. राहुल गांधी मंगलवार से दो दिन की राजस्थान यात्रा पर हैं. वह पूर्वी राजस्थान में 150 किलोमीटर का रोड शो करेंगे और बुधवार को बीकानेर में संकल्प रैली को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola