गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले, बोले संजय निरूपम : बिहार-यूपी के लोग काम करना बंद कर दें, तो ठहर जायेगी मुंबई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2018 4:52 PM

विज्ञापन

नागपुर : कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने कहा है कि यदि मुंबई में उत्तर भारतीय समुदाय काम करना बंद कर दे तो पूरा शहर ठहर जायेगा और लोगों को खाना भी नसीब नहीं होगा. कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष निरूपम ने किसी व्यक्ति या राजनीतिक पार्टी का नाम लिये बिना कहा कि उत्तर भारतीय […]

विज्ञापन

नागपुर : कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने कहा है कि यदि मुंबई में उत्तर भारतीय समुदाय काम करना बंद कर दे तो पूरा शहर ठहर जायेगा और लोगों को खाना भी नसीब नहीं होगा.

कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष निरूपम ने किसी व्यक्ति या राजनीतिक पार्टी का नाम लिये बिना कहा कि उत्तर भारतीय समुदाय को ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय समुदाय ने मुंबई और महाराष्ट्र के प्रति हमेशा आभार प्रकट किया है. रविवार की रात यहां उत्तर भारतीयों के एक कार्यक्रम में निरूपम ने कहा, उत्तर भारतीय समुदाय मुंबई के लोगों की जिंदगी चलाता है और उनके कंधे का बोझ ढोता है. भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. निरूपम ने कहा कि उत्तर भारतीय समुदाय के लोग मुंबई शहर के लोगों को दूध, अखबार और सब्जियां मुहैया कराते हैं और ऑटो रिक्शा एवं टैक्सी सेवाएं भी देते हैं.

उन्होंने कहा, यदि (उत्तर भारतीय) समुदाय एक दिन काम करना बंद कर दे, तो मुंबई में जिंदगी ठहर जायेगी. किसी को रोटी, सब्जी, दूध, ऑटो, टैक्सी, ट्रक और टेम्पो नहीं मिलेंगे. कांग्रेस नेता ने कहा, कभी-कभी ऐसा होता है, लेकिन यह नहीं किया जाना चाहिए. (समुदाय को) ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए. सूत्रोंकेअनुसार,पिछलेदिनों गुजरात के साबरकांठा जिले में गत 28 सितंबर को 14 माह की बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद गैर गुजरातियों पर कथित तौर पर हमला करने के आलोक में निरूपम ने यह बात कही. इस मामले में गुजरात के विभिन्न भागों से पुलिस ने अब तक 342 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस घटना के बाद राज्य के कई हिस्सों में गैर गुजरातियों, खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहनेवाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. दूसरे राज्यों से आये लोग बड़ी तादाद में अपने परिवार के साथ गुजरात से पलायन कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola