विवेक तिवारी हत्याकांड में केजरीवाल के विवादित ट्वीट पर बवाल, मृतक की पत्नी ने दिया करारा जवाब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2018 8:29 PM
नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शनिवार रात विवेक तिवारी की पुलिस कांस्टेबल की गोली से मौत के बाद राजनीति तेज हो गयी है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस को जमकर लताड़ा जा रहा रहा है. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को अलग रंग ही दे […]
नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शनिवार रात विवेक तिवारी की पुलिस कांस्टेबल की गोली से मौत के बाद राजनीति तेज हो गयी है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस को जमकर लताड़ा जा रहा रहा है. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को अलग रंग ही दे दिया है.
केजरीवाल ने विवेक की मौत के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आड़े हाथ लिया और दावा किया भाजपा हिन्दुओं के हितों की रक्षा नहीं करती है. आप प्रमुख ने एक ट्वीट करके यह भी कहा कि उन्होंने मृतक विवेक तिवारी (38) की पत्नी से फोन पर बात की है.
इसे भी पढ़ें…
#VivekTiwari हत्याकांड : SIT जांच शुरू, परिजन से मिले यूपी के उपमुख्यमंत्री मौर्य
केजरीवाल ने ट्वीट किया, उनकी पत्नी से फोन पर बात की है…उन्होंने ट्वीट में आरोप लगाया, विवेक तिवारी एक हिन्दू था …. है ना? तो फिर उसे क्यों मारा गया? भाजपा नेता देशभर में हिन्दू लड़कियों का बलात्कार करते हैं? इसे साफ देखा जा सकता है. भाजपा हिन्दुओं की शुभचिंतक नहीं है. अगर उन्हें सत्ता के लिए हिन्दुओं की हत्या करनी पड़े तो वे ऐसा कर डालेंगे.
विवेक तिवारी तो हिंदू था? फिर उसको इन्होंने क्यों मारा? भाजपा के नेता पूरे देश में हिंदू लड़कियों का रेप करते घूमते हैं?
अपनी आँखों से पर्दा हटाइए। भाजपा हिंदुओं की हितैषी नहीं है। सत्ता पाने के लिए अगर इन्हें सारे हिंदुओं का क़त्ल करना पड़े तो ये दो मिनट नहीं सोचेंगे https://t.co/A2LhxrVNpv
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 30, 2018
केजरीवाल ने भले ही इसे राजनीति का रंग देने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दांव उलटा ही पड़ गया. केजरीवाल को अब अपने विवादित ट्वीट पर जमकर गाली पड़ रही है. मृतक विवेक की पत्नी ने भी उन्हें जमकर लताड़ा. टीवी चैनल के साथ बातचीत में मृतक की पत्नी ने कहा, केजरीवाल ने गलत ट्वीट किया है. उन्हें जातिवादी राजनीति नहीं करनी चाहिए. मृतक की पत्नी कल्पना ने आगे कहा, केजरीवाल को किसी की तकलीफ से कोई लेना-देना नहीं है बल्कि उन्हें अपनी राजनीति की चिंता है.
इसे भी पढ़ें…
UP में विवेक तिवारी के पुलिस एनकाउंटर पर अखिलेश ने मांगा CM योगी का इस्तीफा
इस पर कुछ ट्विटर युजर्स ने केजरीवाल को काफी भला-बूरा कहा. एक युजर्स ने कहा कि ‘अरे कुछ तो शर्म करो केजरीवाल जी, हर बात में राजनीति छी….’
इसे भी पढ़ें…
#VivekTiwari : विवेक के साथ कार में मौजूद सना ने कहा, गाड़ी कहीं नहीं रूकी थी, पुलिसकर्मी आया और चिल्लाने लगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










