मणिपुर में आईईडी विस्फोट में सात लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2018 4:07 PM
इम्फाल : मणिपुर की राजधानी में सोमवार को हुए एक भीषण आईईडी विस्फोट में सात व्यक्ति घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट अज्ञात व्यक्तियों ने किया. उन्होंने बताया कि मेजर खुल इलाके में सुबह करीब साढ़े पांच बजे वाहनों के कलपुर्जों की एक दुकान के सामने विस्फोट हुआ. पुलिस ने बताया कि […]
इम्फाल : मणिपुर की राजधानी में सोमवार को हुए एक भीषण आईईडी विस्फोट में सात व्यक्ति घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट अज्ञात व्यक्तियों ने किया. उन्होंने बताया कि मेजर खुल इलाके में सुबह करीब साढ़े पांच बजे वाहनों के कलपुर्जों की एक दुकान के सामने विस्फोट हुआ.
पुलिस ने बताया कि घायलों में से कोई भी व्यक्ति मणिपुर के जातीय समूहों का सदस्य नहीं है. घायलों को ‘रीजनल इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










