आप ने बिजली संकट को लेकर किया हमला कहा, अच्छे दिन आ गये

Updated at : 07 Jun 2014 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
आप ने बिजली संकट को लेकर किया हमला कहा, अच्छे दिन आ गये

नयी दिल्ली: आप आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश में है इस बार आप ने दिल्ली में बिजली को मुद्दा बनाया है. प्रचंड गर्मी के समय बिजली संकट को लेकर आज भाजपा पर हमला किया और कहा कि वह इस स्थिति के लिए जवाबदेह है. आप नेता अरविंद केजरीवाल ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: आप आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश में है इस बार आप ने दिल्ली में बिजली को मुद्दा बनाया है. प्रचंड गर्मी के समय बिजली संकट को लेकर आज भाजपा पर हमला किया और कहा कि वह इस स्थिति के लिए जवाबदेह है.

आप नेता अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में भारी बिजली कटौती. भाजपा को जरुरत है कि वह स्पष्टीकरण दे और तत्काल कदम उठाये.’’ भाजपा का उपहास उड़ाते हुए आप के आशुतोष ने दिल्ली में ऐसे में लगातार बिजली कटौती का मुद्दा उठाया जब तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है.भाजपा के लोकसभा चुनाव के दौरान इस्तेमाल किये गये स्लोगन अच्छे दिन आने वाले हैं का एक बार फिर मजाक बनाया है उन्होंने बिजली कटौती पर हमला करते उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘अच्छे दिन आ गए हैं दिल्ली में भारी बिजली कटौती जब पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.’’ दिल्ली के कई क्षेत्रों में भारी बिजली कटौती हो रही है जो प्रतिदिन करीब दो घंटे है.

उप राज्यपाल नजीब जंग ने कल कहा था कि शहर के कई क्षेत्रों में घोषित बिजली कटौती अगले तीन से चार दिन तक जारी रह सकती है क्योंकि गत सप्ताह आये तूफान में क्षतिग्रस्त बिजली टावर और तारों की मरम्मत में समय लग रहा है.

उन्होंने कहा, ‘‘तूफान आने से पहले तक हम पांच हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहे थे जो कि (तूफान के चलते) घटकर 1000 मेगावाट रह गया. आप समझ सकते हैं कि हमें चिंता थी कि पूरा शहर अंधेरे में डूब सकता है.

उन्होंने कहा, ‘‘अब हम 4600 से 4700 मेगावाट का उत्पादन कर रहे हैं. समस्या यह है कि तूफान में बडे टावर और लाइनें गिर गई थी जिनकी मरम्मत में समय लग रहा है. तापमान बढने से बिजली की मांग बढकर 6000 मेगावाट हो गई है, जिसकी हम पूर्ति नहीं कर सकते.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola