प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों से नरेंद्र मोदी की तस्वीरें हटाने का आदेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2018 7:55 AM
ग्वालियर : मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीरें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों की टाइलों से हटाने का आदेश दिया है. यह जानकारी याचिकाकर्ता के वकील अंकुर मोदी ने दी है. गौरतलब है कि इस साल के […]
ग्वालियर : मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीरें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों की टाइलों से हटाने का आदेश दिया है. यह जानकारी याचिकाकर्ता के वकील अंकुर मोदी ने दी है.
गौरतलब है कि इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए इस फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अंकुर ने बताया कि अदालत ने यह निर्णय मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के स्वतंत्र पत्रकार संजय पुरोहित की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है.
दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिले नीतीश कुमार, सीट बंटवारे पर हुई चर्चा
संजय के वकील अंकुर मोदी ने बताया कि हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के न्यायाधीश संजय यादव एवं विवेक अग्रवाल ने मध्यप्रदेश सरकार को निर्देश दिया है कि वह इस संबंध में 20 दिसंबर तक अपनी अनुपालन रिपोर्ट अदालत में पेश करे. इससे पहले खंडपीठ ने याचिकाकर्ता पुरोहित की जनहित याचिका पर केन्द्र एवं मध्यप्रदेश की सरकारों को नोटिस जारी किया था.
पुरोहित ने राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की तस्वीर लगाने के कदम को चुनौती दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










