शर्मनाक! हरियाणा के रेवाड़ी में छात्रा के बाद अब विधवा के साथ गैंगरेप

चंडीगढ़ : रेवाड़ी में एक छात्रा से सामूहिक बलात्कार की वारदात के कुछ ही दिन बाद जिले की एक और महिला ने सोमवार को आरोप लगाया कि दो लोगों ने जींद जिले में उसका अपहरण करके खेत में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की. जींद पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली […]
चंडीगढ़ : रेवाड़ी में एक छात्रा से सामूहिक बलात्कार की वारदात के कुछ ही दिन बाद जिले की एक और महिला ने सोमवार को आरोप लगाया कि दो लोगों ने जींद जिले में उसका अपहरण करके खेत में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की. जींद पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. फरियादी महिला विधवा है. जींद के जुलाना में पीड़ित महिला पुलिस के पास पहुंची और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया.
इस बीच, रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पीड़िता की सुरक्षा और उसकी सेहत प्रमुख चिंताएं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘आरोपियों को गिरफ्तार करना एक अन्य चिंता है. बहरहाल, मामले का अंत आरोपियों की गिरफ्तारी से नहीं होगा, बल्कि उन्हें दोषी ठहरा दिए जाने के बाद ही होगा. इसलिए साक्ष्य इकट्ठा करना और उनकी दोषसिद्धि सुनिश्चित करना अगला कदम होगा.’ रेवाड़ी सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता की स्थिति स्थिर है. अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, ‘‘वह खाना खा रही है. उसकी हालत स्थिर है और उसकी सेहत में सुधार दिख रहा है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










