ePaper

जम्मू कश्मीर : अनंतनाग में मारा गया लश्कर का एक आतंकी

Updated at : 08 Sep 2018 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर : अनंतनाग में मारा गया लश्कर का एक आतंकी

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक पुलिस चौकी पर किए गए आतंकवादी हमले में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि आतंकवादियों ने शुक्रवार रात को दक्षिण कश्मीर जिले के अचबाल में पुलिस पिकेट पर हमला किया. उन्होंने बताया कि […]

विज्ञापन


श्रीनगर :
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक पुलिस चौकी पर किए गए आतंकवादी हमले में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि आतंकवादियों ने शुक्रवार रात को दक्षिण कश्मीर जिले के अचबाल में पुलिस पिकेट पर हमला किया. उन्होंने बताया कि पिकेट पर तैनात जवानों ने सफलतापूर्वक हमले को नाकाम कर दिया। प्रवक्ता ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया.

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू , दलित vs सवर्ण से दूर रहेगी पार्टी

उन्होंने बताया कि मृतक आतंकवादी की पहचान पड़ोसी कुलगाम जिले के तांत्रेयपुरा यारीपुरा निवासी बिलाल अहमद के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘बिलाल तीन महीने पहले प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था. इससे पहले हथियार छीनने के एक मामले में भी वह शामिल था. वह इलाके में सुरक्षाबलों पर आतंकवादी हमले करने और नागरिकों पर अत्याचार करने में भी शामिल था.’

प्रवक्ता ने बताया कि घटना में एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ और उसे नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. उन्होंने कहा, ‘पुलिस ने घटनास्थल से दो कारें भी बरामद की. ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने इन कारों का इस्तेमाल किया था. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola