चिदंबरम ने कहा - लोस चुनाव में भाजपा के खिलाफ 25 फीसदी राज्यों में गठबंधन की उम्मीद

Updated at : 07 Sep 2018 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
चिदंबरम ने कहा - लोस चुनाव में भाजपा के खिलाफ 25 फीसदी राज्यों में गठबंधन की उम्मीद

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि अगले साल होनेवाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के खिलाफ 25 फीसदी राज्यों में विपक्षी दलों के गठबंधन की ‘प्रबल संभावना’ है. उन्होंने अगला चुनाव चेहरों के बीच होने की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि भारत में आम चुनाव […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि अगले साल होनेवाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के खिलाफ 25 फीसदी राज्यों में विपक्षी दलों के गठबंधन की ‘प्रबल संभावना’ है. उन्होंने अगला चुनाव चेहरों के बीच होने की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि भारत में आम चुनाव भी राज्यों पर केंद्रित होते हैं और आगे भी ऐसा ही होगा.

अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल की पुस्तक ‘शेड्स ऑफ ट्रुथ’ के विमोचन के मौके पर चिदंबरम कहा, ‘हमारा प्रयास भाजपा के खिलाफ व्यापक गठबंधन बनाने का है. हम हर राज्य में गठबंधन का प्रयास कर रहे हैं. इसकी प्रबल संभावना है कि 25 फीसदी राज्यों में यह गठबंधन होगा.’ सिब्बल ने भी कहा, ‘2004 में भी चेहरे की बात की जा रही थी, लेकिन क्या हुआ? वाजपेयी जैसे कद्दावर नेता सामने थे और मीडिया के लोग आज की तरह सवाल पूछ रहे थे, लेकिन जनता ने हमें चुना.’ उन्होंने कहा, ‘यह बहस होती रही है कि देश को मजबूत नेता की जरूरत है. 2014 से पहले मोदी और भाजपा कहते थे कि पूर्ण बहुमत की सरकार की जरूरत है क्योंकि गठबंधनवाली सरकार देश के लिए अच्छी नहीं होती. लेकिन, इस पूर्ण बहुमतवाली सरकार ने साढ़े चार साल में क्या किया?’

सिब्बल ने कहा, ‘अब तक कई बड़े फैसले गठबंधन की सरकारों ने किये हैं. 1991 में उदारीकरण का कदम गठबंधन सरकार ने उठाया. 1997 में पी चिदंबरम ने जब ‘ड्रीम बजट’ पेश किया तो गठबंधन सरकार थी. आरटीआई और मनरेगा जैसा कदम उठाया गया तो गठबंधन की सरकार थी.’ उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश और बिहार में गठबंधन होता है तो देश में भाजपा की सरकार नहीं बन सकती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola