12 सितंबर की टॉप 20 खबरें: भारत मंडपम में मिले मोदी-पुतिन, बिहार विधान परिषद चुनाव- RJD ने जारी की पहली सूची
एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें
12 September Top 20 News: आज से भारत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन शुरू हो रही है. समिट से पहले पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत मंडपम में मुलाकात की. दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और रणनीतिक सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर वार्ता की. इस दौरान पीएम मोदी ने प्राचीन तमिल ग्रंथ तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद राष्ट्रपति पुतिन को दी. वहीं बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए RJD ने आठ में से छह सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सक
1. BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलन
BRICS Summit 2026 से पहले दिल्ली वैश्विक नेताओं की मौजूदगी से कूटनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गई है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा समेत कई नेता 12-13 सितंबर के शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंच चुके हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
2. BRICS Summit 2026: दुनिया की 50% आबादी, 40% GDP और 25% से ज्यादा ट्रेड, बोले पीएम मोदी- दिख रही BRICS की रफ्तार
BRICS Summit 2026: वैश्विक अर्थव्यवस्था में BRICS की बढ़ती ताकत का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े आंकड़े सामने रखे. उन्होंने कहा कि BRICS देश आज दुनिया की 50 प्रतिशत आबादी, 40 प्रतिशत GDP और 25 प्रतिशत से अधिक वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं. साथ ही ये देश नवाचार और समाधानों के महत्वपूर्ण केंद्र बन रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
3. PM Modi-Putin Meeting: गले मिले, हाथ मिलाया, पीएम मोदी ने पुतिन को भेंट किया ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद
PM Modi-Putin Meeting: ब्रिक्स समिट से पहले भारत-रूस रिश्तों की गर्मजोशी एक खास तोहफे में भी नजर आई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्राचीन तमिल ग्रंथ तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया. दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और रणनीतिक सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता भी की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
4. Video : कार डिप्लोमेसी से दुनिया को क्या संकेत देते हैं पीएम मोदी? पुतिन के साथ क्यों खास है ये कैमिस्ट्री
Brics Summit : पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन की कार डिप्लोमेसी फिर चर्चा में है. जानिए क्या है कार डिप्लोमेसी और भारत-रूस रिश्तों के लिए इसका क्या संदेश है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
5. बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: पटना से डॉ. संजीव और दिलीप पर भरोसा, RJD ने जारी की 6 उम्मीदवारों की पहली सूची
बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 2026 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी पहली आधिकारिक सूची जारी कर दी है. पार्टी ने कुल आठ में से छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल द्वारा यह सूची जारी की गई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
6. Bihar Politics: तेजस्वी की मांग में रामविलास, शरद और रघुवंश, जानिए कैसे एक साथ साधे कई निशाने
Bihar Politics: चिराग पासवान ने रामविलास पासवान के नाम पर प्रतिमा और गोलंबर की मांग की, तो तेजस्वी यादव ने शरद यादव, रघुवंश प्रसाद सिंह और रामविलास पासवान को भी इस बहस में शामिल कर दिया. आइये समझते हैं तेजस्वी की मांग के मायने क्या हैं? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
7. अमित शाह से मिले सुदेश महतो, कुड़मी को एसटी दर्जा देने की मांग
आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कुड़मी समुदाय को एसटी दर्जा देने, JPSC-JSSC परीक्षाओं में धांधली और खनिज मामलों जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और ज्ञापन सौंपा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
8. फर्जी GST और अवैध कोयला कारोबार पर झारखंड में सख्ती, वित्त मंत्री बोले- केंद्र की नीतियों से 22,000 करोड़ नुकसान
झारखंड सरकार अपने राजस्व लक्ष्य से फिलहाल 6% पीछे चल रही है. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने केंद्र सरकार की नीतियों के कारण 22,000 करोड़ रुपये के नुकसान का आरोप लगाया है. फर्जी GST और अवैध कोयला कारोबार पर सख्ती की तैयारी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
9. नंदीग्राम उपचुनाव : ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा रीतब्रत गुट
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है. ऐसे में, टीएमसी के बागी गुट ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का खुला प्रस्ताव दिया है. यह फैसला बीजेपी विरोधी वोटों को एकजुट रखने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
10. बोले नितिन गडकरी- टोल बूथ पर रुकने का झंझट खत्म, मार्च 2027 तक बदल जाएगी व्यवस्था
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि फास्टैग को पूरी तरह लागू करने से सरकार को हर साल 25,000 करोड़ रुपये तक का फायदा हो सकता है. उन्होंने बताया कि मार्च 2027 तक नेशनल हाईवे के सभी टोल बूथ बिना रुकावट के काम करने लगेंगे. इससे टोल भुगतान आसान और तेज होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
11. BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-जिनपिंग की बैठक से भारत को क्या मिलेगा? UPI, कारोबार, तेल और टेक्नोलॉजी पर समझें असर
नई दिल्ली में होने वाली BRICS समिट पर दुनिया की नजर है. जानिए इस बैठक से भारत को व्यापार, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और आम आदमी को क्या फायदे मिल सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
12. अब मोबाइल जेब में, AI कान और कलाई पर: नए गैजेट्स क्या स्मार्टफोन की जरूरत बदलने वाले हैं?
AI ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और स्मार्ट ग्लासेज अब सिर्फ एक्सेसरीज नहीं रहे, बल्कि पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करने लगे हैं. आने वाले समय में ये गैजेट्स फोन की स्क्रीन पर आसरा कम कर सकते हैं. आइए डिटेल में जानते हैं कैसे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
13. BMW ने लॉन्च की नई 7 Series और i7, कार के अंदर मिलेगी 31.3 इंच की बड़ी 8K स्क्रीन, कितनी है कीमत?
BMW ने भारत में नई 7 Series और इलेक्ट्रिक i7 के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किए हैं. इनमें नया डिजाइन, फ्यूचरिस्टिक इंटीरियर और कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं. इनकी कीमत 1.95 करोड़ रुपये से शुरू होकर 2.65 करोड़ रुपये तक जाती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
14. ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे जेलेंस्की, PM मोदी के हवाई सफर के लिए क्या होता है बैकअप प्लान?
8 सितंबर को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का विमान मोल्दोवा से उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, तभी एक ड्रोन उनके विमान के काफी करीब आ गया. सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से विमान बाल-बाल ड्रोन हमले की चपेट में आने से बच गया. दुनिया के बड़े नेताओं पर हवाई हमले की यह पहली घटना नहीं है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
15. देश में MBBS की 3275 सीटें बढ़ीं, NMC ने जारी किया नया सीट मैट्रिक्स
NEET UG 2026: देश में मेडिकल सीटों में इजाफा हो सकता है. NMC ने MBBS के लिए सीट मैट्रिक्स जारी की है. इसके अनुसार, देश में MBBS की कुल सीटें बढ़कर 1,40,214 हो गई हैं. अब मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन मिलना आसान हो सकता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
16. Exclusive: 'अब क्या फायदा...' सुशांत के पिता ने स्टिंग देखने से किया इनकार, बोले मामा- हर बार जाग उठता है दर्द
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एक वायरल स्टिंग वीडियो देखने से इनकार कर दिया, उन्होंने कहा 'अब क्या फायदा'. उनके मामा ने भावुक होकर बताया कि हर बार ऐसी खबर से पुराने ज़ख्म ताज़ा हो जाते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
17. क्या वीरेंद्र सहवाग Rise and Fall Season 2 को होस्ट करेंगे?
Virender Sehwag Rise And Fall Season 2: वीरेंद्र सहवाग 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 के नए होस्ट बने. जानें क्या होगा शो का नया फॉर्मेट और कंटेस्टेंट के लिए कैसे रहेंगे नियम. य हां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
18.‘बर्बाद हो जाए गोविंदा...’ आखिर कौन थी वो औरत, जो रोज मांगती थी सुपरस्टार के डाउनफॉल की दुआ?
गोविंदा के करियर के डाउनफॉल से जुड़ा एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है. निर्माता मोहम्मद अली ने पॉडकास्ट में बताया कि हरमेश मल्होत्रा की पत्नी गोविंदा के बर्बाद होने की दुआ मांगती थीं. जानें क्या है पूरा किस्सा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
19. Hartalika Teej Niyam: क्या आप भी कर रही हैं हरतालिका तीज का व्रत? पारण और पूजा के ये 10 कड़े नियम जरूर जान लें
Hartalika Teej Vrat Niyam: हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा. सौभाग्य और पति की लंबी आयु की कामना के साथ महिलाएं यह व्रत रखती हैं. इस व्रत के दौरान 10 नियमों का पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
20. बिस्तर के पीछे की खाली दीवार को बनाएं कमरे का 'सेंटर ऑफ अट्रैक्शन', अपनाएं ये लेटेस्ट डेकोर आइडियाज
Bedroom Decor Tips: क्या आपके बेडरूम में भी बिस्तर के पीछे की दीवार खाली पड़ी है और पूरा कमरा थोड़ा फीका-फीका सा लगता है? अगर हां, तो इस खाली दीवार को नजरअंदाज न करें. थोड़ी सी क्रिएटिविटी और सही डेकोरेशन से आप अपने बेडरूम के इस कोने को बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश बना सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए