सोशल मीडिया को चुनाव प्रभावित करने की नहीं होगी छूट: रविशंकर

Updated at : 27 Aug 2018 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
सोशल मीडिया को चुनाव प्रभावित करने की नहीं होगी छूट: रविशंकर

नयी दिल्ली : सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के आंकड़ों के दुरुपयोग से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के मंचों को चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की की छूट नहीं दी जायेगी. कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पवित्रता के साथ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के आंकड़ों के दुरुपयोग से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के मंचों को चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की की छूट नहीं दी जायेगी. कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पवित्रता के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है और भारत वादा करता है कि यदि किसी ने देश में चूनावों को प्रभावित करने की कोशिश की, तो उसकी पहचान करके उसे दंडित किया जायेगा.

प्रसाद ने अर्जेंटीना के सालाता में जी-20 डिजिटल अर्थव्यवस्था पर सालाना मंत्रीस्तरीय बैठक के पूर्ण अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे. यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रसाद ने सलाता सम्मेलन में कहा कि भारत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के आंकड़ों/ सूचनाओं के दुरुपयोग की खबरों को गंभीरता से लिया है. भारत में दुरुपयोग के मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पिछले कुछ महीनों से निगरानी की जा रही है और सरकार सोशल मीडिया मंच के दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का संकल्प लिया है.

रविशंकर ने चेताया कि इंटरनेट का गलत इस्तेमाल एक हकीकत है, इससे मुकाबले करने के लिए ठोस कार्रवाई की जरूरत है. वास्तव में, केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइ ब्रिटेन की राजनीतिक सलाहकार कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की है. कैंब्रिज एनालिटिका पर आरोप है कि उसने फेसबुक यूजर्स का डेटा बिना उनकी मंजूरी के एकत्र किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola