ePaper

आज का इतिहास : देश में बने इस पहले विमान ने भरी थी उड़ान

Updated at : 13 Aug 2018 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
आज का इतिहास : देश में बने इस पहले विमान ने भरी थी उड़ान

नयी दिल्ली: इतिहास के पन्नों में13अगस्त का दिन देश के विमानन उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित हुआ.वर्ष 1951 में आज ही के दिन भारत में बने पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी. दो सीट वाले इस विमान का भारतीय वायु सेना और नौ सेना के लिए उत्पादन 1953 में शुरू […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: इतिहास के पन्नों में13अगस्त का दिन देश के विमानन उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित हुआ.वर्ष 1951 में आज ही के दिन भारत में बने पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी. दो सीट वाले इस विमान का भारतीय वायु सेना और नौ सेना के लिए उत्पादन 1953 में शुरू हुआ. देश को आजादी मिले अभी ज्यादा समय नहीं हुआ था. ऐसे में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स द्वारा यह पहला विमान डिजाइन करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि थी. इस विमान का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के अलावा भारतीय विमानन स्कूलों द्वारा भी किया गया. इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1598 : फ्रांस के शासक हेनरी चतुर्थ ने नांत का प्रख्यात आदेश जारी किया. इस आदेश के आधार पर प्रोटेस्टेंट ईसाइयों को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता दी गयी.

1642 : डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया.

1645 : स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये.

1784 : भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश.

1814 : दासों के व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हाॅलैंड के बीच समझौता.

1892 : अमेरिकी समाचार पत्र एफ्रो अमेरिकन का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू.

1898 : जाॅर्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया.

1902 : इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की.

1913 : इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया.

1951 : भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी.

1956 : लोकसभा में राष्ट्रीय राजमार्ग विधेयक पारित.

1960 : अफ्रीका फ्रांस के कब्जे से स्वतंत्र हुआ.

1993 : वाशिंगटन में इस्राइल एवं फिलीस्तीन के बीच शांति समझौता.

1993 : थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोगों की मौत.

1994 : अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जिनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति.

1999 : लेखिका तस्लीमा नसरीन की नयी पुस्तक आमार मेएबेला (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया.

2008 : विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहां की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया.

2008 : भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर (एमबीआरएल) हथियार प्रणाली पिनाक का सफल परीक्षण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola