फ्रेंडशिप डे मनाने के दौरान तीन युवा झील में डूबे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Aug 2018 3:09 PM
नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर जिले में फ्रेंडशिप डे पर पिकनिक मनाने के दौरान एक झील में तीन किशोर डूब गये. फ्रेंडशिप डे पर कल शाम आठ लड़कों का एक समूह हिंगना में सलई मेंधा झील में तैराकी के लिए गया था. हालांकि, हिंगलर थाना के इंस्पेक्टर मोरेश्वर बारपात्रे ने बताया कि इनमें से तीन […]
नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर जिले में फ्रेंडशिप डे पर पिकनिक मनाने के दौरान एक झील में तीन किशोर डूब गये. फ्रेंडशिप डे पर कल शाम आठ लड़कों का एक समूह हिंगना में सलई मेंधा झील में तैराकी के लिए गया था. हालांकि, हिंगलर थाना के इंस्पेक्टर मोरेश्वर बारपात्रे ने बताया कि इनमें से तीन गहरे पानी में चले गये और डूब गये. इन किशोरों की उम्र 14 साल से 17 साल के बीच थी.
समूह के अन्य सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन उन्हें बचा नहीं सकी. अधिकारी ने बताया कि बाद में शव को झील से बाहर निकाला गया. उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश हुयी मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










