अखिलेश, मुलायम के बयानों से बढ़ते हैं बलात्कारियों के हौंसले:उमा भारती

Published at :01 Jun 2014 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
अखिलेश, मुलायम के बयानों से बढ़ते हैं बलात्कारियों के हौंसले:उमा भारती

नयी दिल्ली : बदायूं में दो दलित बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उनकी हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि उनके बयान बलात्कारियों के हौंसले बढ़ाते हैं. उमा ने संवाददाताओं से कहा, मुलायम और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बदायूं में दो दलित बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उनकी हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि उनके बयान बलात्कारियों के हौंसले बढ़ाते हैं.

उमा ने संवाददाताओं से कहा, मुलायम और उनके बेटे के बयान बलात्कारियों के हौंसले ही बढ़ाते हैं. एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर जब एक पत्रकार ने सवाल किया था तो अखिलेश ने कहा था, आपको तो कोई खतरा नहीं हुआ. पत्रकार ने बदायूं की घटना को लेकर और आजमगढ़ में सामने आई सामूहिक बलात्कार की एक अन्य घटना को लेकर सवाल पूछा था. आजमगढ़ से मुलायम सिंह लोकसभा चुनाव जीते हैं.

मुलायम सिंह ने भी पिछले महीने चुनाव प्रचार के दौरान एक बयान देकर विवाद खडा कर दिया था. उन्होंने कहा था, लड़के, लड़के होते हैं, गल्ती हो जाती है. इसका यह मतलब नहीं कि उन्हें फांसी दे दी जाए. उमा भारती ने बदायूं की घटना पर कहा, उत्तर प्रदेश सरकार फास्ट ट्रैक अदालतों के जरिये इन बलात्कारियों को सजा नहीं देगी तो इस तरह की घटनाएं बार-बार होंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola