Video : तमिलनाडु के सत्तूर में ब्लास्ट, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से अफरा-तफरी

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की तस्वीर (Photo: ANI)
Video : तमिलनाडु के विरुधुनगर में सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ. नीचे देखें भयावह वीडियो.
Video : विरुधुनगर के सत्तूर के पास पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ. फायर और रेस्क्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक सत्तूर के पास मदाथुपट्टी स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है. बताया जा रहा है कि विस्फोट के बाद कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर फंस गए हैं और बचाव कार्य जारी है. हादसे का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किया है. वीडियो में फैक्ट्री से धुआं निकलता नजर आ रहा है. आप भी देखें ये वीडियो.
#WATCH | Tamil Nadu | An explosion occured at a fireworks factory near Sattur in Virudhunagar district. More details awaited.
— ANI (@ANI) April 13, 2026
(Video Source: Fire Department) pic.twitter.com/rwuvHHHtaL
सूचना मिलने के बाद फायर और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं. राहत-बचाव का काम तेजी से चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










