स्मृति के बाद अब मुंडे की डिग्री पर कांग्रेस का हमला

Published at :01 Jun 2014 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
स्मृति के बाद अब मुंडे की डिग्री पर कांग्रेस का हमला

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की शैक्षणिक योग्यता पर निशाना साधने के बाद कांग्रेस ने ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे की शिक्षा पर भी सवाल खड़ा करते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने 1978 में स्थापित कॉलेज से 1976 में स्नातक की डिग्री प्राप्त की. कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने ट्वीट किया, सोशल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की शैक्षणिक योग्यता पर निशाना साधने के बाद कांग्रेस ने ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे की शिक्षा पर भी सवाल खड़ा करते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने 1978 में स्थापित कॉलेज से 1976 में स्नातक की डिग्री प्राप्त की.

कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने ट्वीट किया, सोशल मीडिया पर भाजपा नेता और ग्रामीण विकास मंत्री मुंडे की बड़ी उपलब्धि की बात हो रही है. उन्होंने 1978 में स्थापित कॉलेज से 1976 में स्नातक की डिग्री ले ली. 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मुंडे के हलफनामे में उल्लेख है कि उन्होंने 1976 में पुणो के न्यू लॉ कॉलेज से बीजेएल की डिग्री प्राप्त की.

पुणो के न्यू लॉ कॉलेज की अपनी वेबसाइट के मुताबिक इसकी स्थापना 1978 में हुई थी. इस संबंध में जब मुंडे से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया और उन्हें एसएमएस भेजे गये तो कोई जवाब नहीं मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola