भाजपा मुख्यालय के कर्मियों को मिलेगा बोनस

Published at :01 Jun 2014 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय के कर्मियों को मिलेगा बोनस

नयी दिल्ली:भाजपा की शानदार जीत से दिल्ली पार्टी मुख्यालाय में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए अच्छे दिन आ गये हैं. इनाम के तौर पर पार्टी नेतृत्व ने दिल्ली में 11, अशोक रोड स्थित मुख्यालय के कर्मचारियों को तीन महीने की सैलरी के बराबर बोनस देने का फैसला किया है. पार्टी के संगठन महासचिव रामलाल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली:भाजपा की शानदार जीत से दिल्ली पार्टी मुख्यालाय में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए अच्छे दिन आ गये हैं. इनाम के तौर पर पार्टी नेतृत्व ने दिल्ली में 11, अशोक रोड स्थित मुख्यालय के कर्मचारियों को तीन महीने की सैलरी के बराबर बोनस देने का फैसला किया है.

पार्टी के संगठन महासचिव रामलाल ने इसकी घोषणा पूर्व में ही कर दी थी, लेकिन इस पर औपचारिक मुहर शनिवार की लगी. इन कर्मचारियों में ऑफिस स्टाफ, सफाई कर्मचारी, पीए, पीएस और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं.

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यालय के सभी कर्मचारियों से मिलने का भी कार्यक्रम है. भाजपा मुख्यालय में करीब सौ कर्मचारी कार्यरत हैं. पार्टी के एक नेता के मुताबिक चुनाव में हमारा नारा था कि ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’, इसलिए पार्टी ने कर्मचारियों को सम्मानित करने का फैसला किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola