ePaper

राहुल का मोदी पर कटाक्ष- मिस्टर 56 इंच के दोस्त को सरकार ने दी क्लीन चिट

Updated at : 04 Aug 2018 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
राहुल का मोदी पर कटाक्ष- मिस्टर 56 इंच के दोस्त को सरकार ने दी क्लीन चिट

नयी दिल्ली : मेहुल चौकसी को नागरिकता देने के एंटीगुआ सरकार के खुलासे के बाद शुक्रवार को कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा. राहुल ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मिस्टर 56 इंच के सूट-बूट वाले दोस्त यानी मेहुल को भारत ने नवंबर 2017 में ही क्लीन चिट दे दी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मेहुल चौकसी को नागरिकता देने के एंटीगुआ सरकार के खुलासे के बाद शुक्रवार को कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा. राहुल ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मिस्टर 56 इंच के सूट-बूट वाले दोस्त यानी मेहुल को भारत ने नवंबर 2017 में ही क्लीन चिट दे दी थी ताकि वो एंटीगुआ की नागरिकता प्राप्त कर सके.

आगे राहुल ने लिखा कि इस “भाई” ने पीएनबी का 13,000 Cr लूटा… यहां चर्चा कर दें कि मेहुल चौकसी और नीरव मोदी पर पीएनबी में 13 हजार करोड़ का घोटाला करने का आरोप है. अपने ट्वीट के साथ-साथ राहुल ने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें पहले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद नीरव मोदी और मेहुल चौकसी मामले में सफाई देते हैं. इसके बाद मोदी की क्लिप है, जिसमें एक कार्यक्रम में वे मेहुल चौकसी को ‘मेहुल भाई’ कहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola