सुपरसोनिक इंटरसेप्ट मिसाइल का किया गया सफल परीक्षण

Updated at : 02 Aug 2018 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
सुपरसोनिक इंटरसेप्ट मिसाइल का किया गया सफल परीक्षण

भुवनेश्‍वर: भारत ने गुरुवार को सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, यह परीक्षण ओडिशा के तटीय केंद्र से सफलतापूर्वक किया गया. यह मिसाइल बेहद कम ऊंचाई से आने वाली किसी भी बैलिस्टिक मिसाइल को बीच में ही मार गिराने की क्षमता रखता है. यदि आपको याद हो तो इससे पहले […]

विज्ञापन

भुवनेश्‍वर: भारत ने गुरुवार को सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, यह परीक्षण ओडिशा के तटीय केंद्र से सफलतापूर्वक किया गया. यह मिसाइल बेहद कम ऊंचाई से आने वाली किसी भी बैलिस्टिक मिसाइल को बीच में ही मार गिराने की क्षमता रखता है.

यदि आपको याद हो तो इससे पहले बीते 16 जुलाई को भारत ने सफलतापूर्वक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्राह्मोस का परीक्षण किया था. मिसाइल गुरुवार सुबह 10.18 बजे चांदीपुर के बालासोर जिले में स्थित परीक्षण केंद्र से लॉन्च किया गया. रक्षा शोध व विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कहा है कि इस परीक्षण ने सभी मानकों को पूरा कर लिया है.

डीआरडीओ के अधिकारी ने जानकारी दी कि इस परिक्षण के साथ भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है. ब्रह्मोस एयरोस्पेस भारत के डीआरडीओ व रूस के फेडरल स्टेट यूनिटरी एंटरप्राइज एनपीओएम का संयुक्त उद्यम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola