मणिपुर : कांग्रेस विधायक के घर NIA का छापा, हथियार बरामद

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने मणिपुर में कांग्रेस विधायक के घर पर छापा मारा है. उनके घर से हथियार और गोलियां बरामद हुई हैं. इनमें पुलिस महानिदेशक के पूल से गायब हुई एक पिस्तौल भी शामिल है. एजेंसी के प्रवक्ता ने यहां बताया कि अधिकारियों ने इम्फाल पूर्वी जिले के मंत्रिपुखी में […]
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने मणिपुर में कांग्रेस विधायक के घर पर छापा मारा है. उनके घर से हथियार और गोलियां बरामद हुई हैं. इनमें पुलिस महानिदेशक के पूल से गायब हुई एक पिस्तौल भी शामिल है.
एजेंसी के प्रवक्ता ने यहां बताया कि अधिकारियों ने इम्फाल पूर्वी जिले के मंत्रिपुखी में सैकुल से विधायक यमथोंग हाओकीप के यहां मंगलवार को छापा मारा. एजेंसी मणिपुर राइफल्स बटालियन के परिसर में स्थित डीजीपी पूल कोटे (शस्त्रागार) से 56 पिस्तौलें और 58 मैगजीन के गायब होने के आपराधिक मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें : अमेरिका ने लश्कर कमांडर, दो अन्य को वैश्विक आतंकियों की विशेष सूची में डाला
यह हथियार सितंबर, 2016 से 2017 के शुरुआती महीने के बीच गायब हुए हैं. प्रवक्ता ने बताया कि विधायक के परिसर से 26.40 लाख रुपये नकद, 20 लाख रुपये कीमत के सोने के गहनों के साथ (डीजीपी शास्त्रागार से गायब हुई) 9 एमएम की एक पिस्तौल, अमेरिका में बनी एक पिस्तौल और मैगजीन, अन्य गैरलाइसेंसी पिस्तौल, दो बंदूकें और 45 गोलियां बरामद हुई हैं.
उन्होंने कहा कि अब तक हथियार गायब होने के मामले में नौ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं तथा तीन 9 एमएम की पिस्तौलें मिल चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




