अमेरिका का दावा - डोकलाम में गुपचुप काम कर रहा है चीन, भारत ने किया खारिज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jul 2018 8:44 PM
वॉशिंगटन/नयी दिल्ली : अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने दावा किया है कि चीन ने डोकलाम क्षेत्र में चुपचाप अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कर दी है और न तो भूटान और न ही भारत ने उसे ऐसा करने से रोका है. भारत ने इस बयान को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. विदेश […]
वॉशिंगटन/नयी दिल्ली : अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने दावा किया है कि चीन ने डोकलाम क्षेत्र में चुपचाप अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कर दी है और न तो भूटान और न ही भारत ने उसे ऐसा करने से रोका है.
भारत ने इस बयान को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने कहा कि डोकलाम और उसके आसपास जिस स्थान पर चीन के साथ तनातनी हुई थी, वहां कोई नया घटनाक्रम नहीं हुआ है तथा क्षेत्र में यथास्थिति बरकरार है.
सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, 28 अगस्त 2017 को डोकलाम क्षेत्र में भारतीय एवं चीनी सीमा सुरक्षा बलों को हटाये जाने के बाद विवादित स्थल पर तथा उसके आसपास के क्षेत्र में कोई नयी घटना नहीं है. उस क्षेत्र में यथा स्थिति बरकरार है.
अमेरिका के शीर्ष अधिकारी ने विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन के युद्धाभ्यास की तुलना इस हिमालयी क्षेत्र में उस देश की गतिविधियों से की है. चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता रहा है. वहीं , वियतनाम , मलेशिया , फिलीपींस , ब्रुनेई और ताईवान इस दावे का विरोध करते रहे हैं.
दक्षिणी एवं मध्य एशिया के लिए विदेश मंत्रालय के प्रमुख उप सहायक एलीस जी वेल्स ने एक संसदीय सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा , मेरा आकलन है कि भारत मजबूती से अपने उत्तरी सीमा का बचाव कर रहा है और यह भारत के लिए चिंता का विषय है.
वेल्स भारतीय सीमा के निकट सड़क बनाने की चीन की उग्र गतिविधियों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे. भारत और चीन के बीच हिमालयी क्षेत्रों को लेकर लगातार विवाद होते रहे हैं. हाल ही में चीन और भारत के बीच डोकलाम मुद्दे को लेकर गतिरोध पैदा हो गया था.
चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने डोकलाम में सड़क निर्माण का काम शुरू किया था , जिसके बाद से चीन और भारत के बीच गतिरोध शुरू हुआ था. महिला सांसद एन वेगनर ने कहा , हालांकि दोनों देश बाद में पीछे हट गए थे.
चीन ने डोकलाम में फिर से अपनी गतिविधियां चुपचाप शुरू कर दी हैं लेकिन न तो भारत ने और न ही भूटान ने उसे ऐसा करने से रोका है. हिमालयी क्षेत्र में चीन की गतिविधि मुझे उसके दक्षिण चीन सागर नीति की याद दिलाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










