INX Media : दिल्ली हाईकोर्ट ने पी चिदंबरम को एक अगस्त तक गिरफ्तारी से छूट दी

नयी दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएमएक्स मीडिया के ईडी मामले में गिरफ्तारी से एक अगस्त तक छूट दे दी है. हाईकोर्ट ने चिदंबरम को प्रवर्तन निदेशालय की जांच में सहयोग करने और अदालत की अनुमति के बगैर देश छोड़कर नहीं जाने का निर्देश दिया. पूर्व केंद्रीय मंत्री पी […]
नयी दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएमएक्स मीडिया के ईडी मामले में गिरफ्तारी से एक अगस्त तक छूट दे दी है. हाईकोर्ट ने चिदंबरम को प्रवर्तन निदेशालय की जांच में सहयोग करने और अदालत की अनुमति के बगैर देश छोड़कर नहीं जाने का निर्देश दिया.
Delhi High Court grants interim protection from arrest to P. Chidambaram till August 1 in INX Media Case. pic.twitter.com/hL7ML5j08H
— ANI (@ANI) July 25, 2018
अधिवक्ता प्रमोद कुमार दूबे और अर्शदीप सिंह के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि प्राथमिकी में कांग्रेस नेता की कोई भूमिका नहीं बतायी गयी है और उन्हें प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने की आशंका है. याचिका में कहा कि गया है कि पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री को आईएनएक्स मीडिया से जुड़े सीबीआई के मामले में पहले से ही गिरफ्तारी से संरक्षण प्राप्त है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इससे पहले अदालत से कहा था कि चिदंबरम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है.
अन्य खबरें :-
पाटीदार आंदोलन में हुई हिंसा के लिए हार्दिक पटेल दोषी करार, दो साल की सजा, 50 हजार जुर्माना
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




