प्रियंका ने कश्मीर पहुंच कर खीर भवानी मंदिर में की पूजा

Published at :30 May 2014 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका ने कश्मीर पहुंच कर खीर भवानी मंदिर में की पूजा

श्रीनगर : प्रियंका गांधी ने कश्मीर पहुंचकर गंदेरबल जिले में स्थित माता खीर भवानी मंदिर में पूजा अर्चना की. अधिकारियों ने आज बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री कल सुबह की उडान से पहुंचीं और सीधे उत्तर कश्मीर में गंदेरबल जिले के तुलमुल्ला स्थित मंदिर रवाना हो गईं. प्रियंका मंदिर में करीब दो […]

विज्ञापन

श्रीनगर : प्रियंका गांधी ने कश्मीर पहुंचकर गंदेरबल जिले में स्थित माता खीर भवानी मंदिर में पूजा अर्चना की. अधिकारियों ने आज बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री कल सुबह की उडान से पहुंचीं और सीधे उत्तर कश्मीर में गंदेरबल जिले के तुलमुल्ला स्थित मंदिर रवाना हो गईं. प्रियंका मंदिर में करीब दो घंटे तक रहीं और पूजा अर्चना की. कश्मीरी पंडित इस मंदिर को बहुत महत्व देते हैं.

इसके बाद वह शहर के निशात इलाके में डल झील के किनारे स्थित स्वामी लक्ष्मणजू आश्रम पहुंचीं. अधिकारियों ने कहा, ‘‘दिल्ली लौटने के लिए हवाईअड्डे रवाना होने से पहले वह वहां दो घंटे तक रहीं.’’ उन्होंने कहा कि यद्यपि प्रियंका के आगमन के चलते सुरक्षा के कडे बबंदोबस्त किए गए थे, लेकिन बहुत कम ही अधिकारियों को इस बारे में जानकारी थी. प्रियंका पिछले साल भी इसी तरह कश्मीर आई थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola