ePaper

महाराष्ट्र के पुणे में दो मंजिला इमारत गिरने से 4 बच्चों समेत 8 घायल

Updated at : 21 Jul 2018 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुणे में दो मंजिला इमारत गिरने से 4 बच्चों समेत 8 घायल

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में मुंधवा स्थित केशवनगर इलाके में शनिवार को दोपहर दो मंजिला आवासीय इमारत ध्वस्त हो जाने से चार बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में चार सदस्य मकान मालिक के परिवार के थे जबकि अन्य लोग दो किराएदारों के परिवार के सदस्य थे. एक […]

विज्ञापन

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में मुंधवा स्थित केशवनगर इलाके में शनिवार को दोपहर दो मंजिला आवासीय इमारत ध्वस्त हो जाने से चार बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गये.

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में चार सदस्य मकान मालिक के परिवार के थे जबकि अन्य लोग दो किराएदारों के परिवार के सदस्य थे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया , इमारत करीब 30 साल पुरानी थी. यह एक नाला के करीब स्थित थी. यह पहले से ही खराब हालत में थी और दोपहर में गिर गयी.

उन्होंने बताया कि दमकल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये और चार बच्चों सहित मलबे में फंसे सभी लोगों को निकाल लिया गया. अधिकारी के मुताबिक इमारत कैलाश भंडवलकर की है. घायलों में मकान मालिक भी शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola