ऑनर किलिंग : प्रेम विवाह करने जा रही बेटी को पिता ने जिंदा जलाया

खंडवा (मध्यप्रदेश) : मध्यप्रदेश में खंडवा जिले के ग्राम चैनपुर सरकार में एक व्यक्ति ने प्रेम विवाह करने जा रही अपनी बेटी को आज सुबह कथित रूप से जिंदा जला दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और बड़े भाई को […]
खंडवा (मध्यप्रदेश) : मध्यप्रदेश में खंडवा जिले के ग्राम चैनपुर सरकार में एक व्यक्ति ने प्रेम विवाह करने जा रही अपनी बेटी को आज सुबह कथित रूप से जिंदा जला दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और बड़े भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. मौके पर पहुंचे खालवा पुलिस थाना प्रभारी कैलाश पानसे ने बताया, ‘19 वर्षीय लक्ष्मी बाई को आज सुबह साढ़े सात बजे जिंदा जला देने के आरोप में उसी के पिता सुंदर लाल यादव (52) को गिरफ्तार कर लिया गया है और लड़की के बड़े भाई राजेंद्र यादव (28) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.’
उन्होंने कहा कि लक्ष्मी का शव उसी के घर के आंगन में जला पड़ा मिला. उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पानसे ने कहा कि प्रारभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि लक्ष्मी का पिता एवं पूरा परिवार बेटी द्वारा पड़ोस में रहने वाले एक युवक से शादी करने की जिद से बहुत नाराज था. वह आज सुबह जब कोर्ट मैरिज करने के लिए अपनी मार्कशीट लेकर घर से जाने लगी तो आक्रोशित पिता ने कथित रूप से उसे पकड़ लिया और उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी.
उन्होंने बताया कि लक्ष्मी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन उसे बचा नहीं सके. अपने घर के आंगन में ही उसकी झुलसने से मौत हो गयी. पानसे ने बताया कि मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




