कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्करे तैयबा का एक आतंकवादी ढेर

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवारा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मुठभेड़ में मार गिराया जो कि आतंकवादी संगठन लश्करे तैयबा से था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मारा गया विदेशी आतंकवादी लश्करे तैयबा का था. अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी उत्तर कश्मीर के […]
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवारा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मुठभेड़ में मार गिराया जो कि आतंकवादी संगठन लश्करे तैयबा से था.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मारा गया विदेशी आतंकवादी लश्करे तैयबा का था. अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी उत्तर कश्मीर के हंदवारा के बटपोरा में हुई एक मुठभेड़ में मारा गया. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी आतंकवादी का शव मुठभेड़ स्थल से एक हथियार और अन्य चीजों के साथ मिला.
मारे गए आतंकवादी के बारे में और जानकारी का पता लगाया जा रहा है. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की एक गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था.अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिससे एक मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




