अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन में नहीं रहूंगा : तेदेपा सांसद दिवाकर रेड्डी

अमरावती : लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर कल होने वाली चर्चा से पहले ही तेलगू देशम के लिए परेशानियां खड़ी होनी शुरू हो गयी हैं. तेदेपा के एक सांसद ने कहा है कि वह अपनी ही पार्टी द्वारा लाये गए प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में उपस्थित नहीं रहेंगे . आंध्र प्रदेश में अनंतपुर […]
अमरावती : लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर कल होने वाली चर्चा से पहले ही तेलगू देशम के लिए परेशानियां खड़ी होनी शुरू हो गयी हैं. तेदेपा के एक सांसद ने कहा है कि वह अपनी ही पार्टी द्वारा लाये गए प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में उपस्थित नहीं रहेंगे . आंध्र प्रदेश में अनंतपुर से सांसद जे . सी . दिवाकर रेड्डी का कहना है कि वह अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा सहित पूरे मानसून सत्र में सदन में उपस्थित नहीं होंगे. रेड्डी कल भी सदन में मौजूद नहीं थे. तेदेपा ने व्हिप जारी कर अपने सभी सांसदों से शुक्रवार और सोमवार को सदन में उपस्थित रहने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




