मध्यप्रदेश : 14 माह की बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

विदिशा (मध्य प्रदेश) : जिले के ताजपुरा गांव में आदिवासी समुदाय की 14 महीने की एक बच्ची के साथ उसके एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गजराज भील के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. जिला पुलिस अधीक्षक विनीत […]
विदिशा (मध्य प्रदेश) : जिले के ताजपुरा गांव में आदिवासी समुदाय की 14 महीने की एक बच्ची के साथ उसके एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गजराज भील के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कपूर ने बताया कि यह घटना कल उस समय हुई जब आरोपी ताजपुरा गांव के लातेरी तहसील में स्थित पीड़िता के घर गया और उसके साथ खेलने के बहाने उसे अपने घर ले आया.
अधिकारी ने बताया , इसके बाद आरोपी का 13 वर्षीय बेटा बच्ची के घर यह कहते हुए आया कि बच्ची उसके घर में कंटीले तार पर गिर गई थी और उसे चोटें आयी हैं. बच्ची के निजी अंग पर जख्म देखकर उसकी मां उसे अस्पताल ले गयी , जहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की बात कही. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धारा ओं के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




