दिल्ली में रातभर बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, झारखंड में कल से होगी झमाझम बारिश

Updated at : 14 Jul 2018 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में रातभर बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, झारखंड में कल से होगी झमाझम बारिश

नयी दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में रात में हुई बारिश के बाद शनिवार को दिल्ली वालों की सुबह बेहद खुशनुमा रही. तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली. मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि न्यूनतम तापमान सुबह साढे़ आठ बजे सामान्य से दो डिग्री कम 25.4 डिग्री […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में रात में हुई बारिश के बाद शनिवार को दिल्ली वालों की सुबह बेहद खुशनुमा रही. तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली. मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि न्यूनतम तापमान सुबह साढे़ आठ बजे सामान्य से दो डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राज्यसभा पहुंचे संघ विचारक राकेश सिन्हा, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चार नामों पर लगायी मुहर

हवा में आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत दर्ज किया गया. सफदरजंग वेधशाला में रातभर 53.6 मिमी और पालम वेधशाला में 21.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी. मौसम वैज्ञानिक ने आज दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कई हिस्सों में भारी बारिश हुई , जिससे कई जगह पानी भरने और जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

जानिए अन्य राज्यों के मौसम का हाल

14 जून को छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, सौराष्ट्र, कच्छ में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गयी है.

15 जून को झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गयी है.

16 जून को मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गयी है.

17 जून को मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola