कांग्रेस को बड़ा झटका: शंकर सिंह वाघेला के बेटे ने थामा भाजपा का दामन

Updated at : 14 Jul 2018 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस को बड़ा झटका: शंकर सिंह वाघेला के बेटे ने थामा भाजपा का दामन

अहमदाबाद : 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रहे शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया है. इस दौरान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष जीतू वाघानी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रहे शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया है. इस दौरान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष जीतू वाघानी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी मौजूद थे.

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह गुजरात के बनासकांठा की बायड विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं. अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या भाजपा 2019 के चुनाव में महेंद्र सिंह को लोकसभा का टिकट देती है या नहीं. यदि आपको याद हो तो गुजरात में हुए राज्यसभा चुनावों के वक्त महेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी थी, लेकिन वह भाजपा में शामिल नहीं हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola