ePaper

तीन साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी फरार

Updated at : 03 Jul 2018 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
तीन साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी फरार

जयपुर : जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही तीन साल की एक बच्ची के साथ कल रात पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फरार हो गया. थानाधिकारी गौरी शंकर बोहरा ने आज बताया कि मालपुरा चौक निवासी यह तीन वर्षीय मासूम […]

विज्ञापन

जयपुर : जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही तीन साल की एक बच्ची के साथ कल रात पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फरार हो गया. थानाधिकारी गौरी शंकर बोहरा ने आज बताया कि मालपुरा चौक निवासी यह तीन वर्षीय मासूम अन्य बच्चों के साथ कल रात घर के बाहर खेल रही थी. उसी दौरान पड़ोसी युवक पवन रैगर ने बच्ची को सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया. उन्होंने बताया कि बच्ची के शोर मचाने पर माता—पिता वहां पहुंचे और उन्होंने बच्ची को घायल अवस्था में जयपुर के जे के लोन अस्पताल पहुंचाया.

उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी पवन रैगर (20) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर किया गया है. आरोपी की तलाशी के लिए पुलिस दल अलग अलग स्थानों पर भेजे गये है. जयपुर के जे के लोन अस्पताल की उपाधीक्षक डा अर्चना जौहरी ने बताया कि अस्पताल के सर्जिकल गहन चिकित्सा ईकाई में भर्ती पीड़िता की स्थिति स्थिर है और फिलहाल किसी प्रकार के आपरेशन की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola