वायुसेना जवान से बोले पीएम मोदी, सेहत का ध्यान रखो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्लीः सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फार को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के दौरान भारतीय वायुसेना का एक जवान गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर गया. फार अपने पहले द्विपक्षीय दौरे पर भारत आए हुए हैं. राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उनका स्वागत किया. […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फार को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के दौरान भारतीय वायुसेना का एक जवान गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर गया. फार अपने पहले द्विपक्षीय दौरे पर भारत आए हुए हैं. राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उनका स्वागत किया.
कार्यक्रम के समाप्त होने और फार के जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवान का हालचाल जानने उसके पास पहुंचे. मोदी ने जवान से कहा कि वह अपनी सेहत का खयाल रखे. प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि कुछ मिनट जवान के पास रूकने के बाद मोदी अपने आधिकारिक आवास के लिए रवाना हो गए. फार को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के दौरान जवान बेहोश होकर गिर पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










