कर्नाटक में नया बजट पेश करने पर कांग्रेस, जद (एस) में मतभेद

बेंगलुरु : कर्नाटक में कांग्रेस और जद (एस) गठबंधन में फिर से मतभेद उभरा है. वित्त वर्ष 2018-19 के लिए नया पूर्ण बजट पेश करने पर दोनों दलों की अलग-अलग राय है. कांग्रेस ने कहा है कि नये बजट की जरूरत नहीं है और जोर दिया है कि इसकी जगह पूरक बजट लाया जाना चाहिए. […]
बेंगलुरु : कर्नाटक में कांग्रेस और जद (एस) गठबंधन में फिर से मतभेद उभरा है. वित्त वर्ष 2018-19 के लिए नया पूर्ण बजट पेश करने पर दोनों दलों की अलग-अलग राय है. कांग्रेस ने कहा है कि नये बजट की जरूरत नहीं है और जोर दिया है कि इसकी जगह पूरक बजट लाया जाना चाहिए. जबकि, जद (एस) ने कहा है कि नयी सरकार के आगे की दिशा के लिए नये बजट की जरूरत है.
नये बजट की पैरवी करते हुए मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा वह मुद्दे पर समाधान के लिए जल्द कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस-जद (एस) समन्वय समिति के अध्यक्ष सिद्धरमैया ने नया पूर्ण बजट पेश करने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसे कदम की कोई जरूरत नहीं है.
कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया ने कहा कि कुछ महीने पहले वह मुख्यमंत्री के रूप में बजट पेश कर चुके हैं. उन्होंने कुमारस्वामी को सलाह दी कि अगर वह कुछ परियोजनाएं लाना चाहते हैं और कुछ कार्यक्रम शुरू करना चाहते हैं तो वह पूरक बजट ला सकते हैं.
सिद्धरमैया के सुझाव पर प्रतिक्रिया जताते हुए दिल्ली में कुमारस्वामी ने संवाददाताओं से कहा कि नयी सरकार को लोगों को अपना लक्ष्य प्रदर्शित करना होता है. इस कारण पूर्ण बजट की आवश्यकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




