गुजरात के मछुआरे की पाकिस्तानी जेल में मार्च में हुई मौत, परिजनों को अब हुई जानकारी

वड़ोदरा : पाकिस्तान की एक जेल में बंद गुजरात के एक मछुआरे के परिवार को रविवार को पता चला कि गत चार मार्च को ही उनकी मौत हो गयी थी. मछुआरे के परिवार को यह जानकारी कल तब हुई जब एक साथी कैदी का पत्र मछुआरे की पत्नी के पास पहुंचा. गुजरात के गिर सोमनाथ […]
वड़ोदरा : पाकिस्तान की एक जेल में बंद गुजरात के एक मछुआरे के परिवार को रविवार को पता चला कि गत चार मार्च को ही उनकी मौत हो गयी थी. मछुआरे के परिवार को यह जानकारी कल तब हुई जब एक साथी कैदी का पत्र मछुआरे की पत्नी के पास पहुंचा.
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के कोटदा गांव निवासी देवा राम बरैया (55) को पाकिस्तानी समुद्री गश्ती एजेंसियों ने गत दो फरवरी को गहरे समुद्र से पकड़ा था. यह जानकारी उसके परिवार के सदस्यों ने दी.
कोटदा गांव के सरपंच बाबूभाई सोमाभाई ने बताया कि बरैया के साथ जेल में बंद प्रवीण धनसुख चावड़ा ने पत्र बरैया की पत्नी लाभूबेन को गत 22 अप्रैल को लिखा था. उक्त पत्र में बरैया के निधन की सूचना दी गयी है. उन्होंने बताया कि लाभूबेन को उक्त पत्र आज मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




