काबुल में शीर्ष मौलवियों की सभा के समीप आत्मघाती विस्फोट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शीर्ष मौलवियों की एक सभा के समीप आत्मघाती विस्फोट किया गया. इस हमले से कुछ ही देर पहले मौलवियों ने एक फतवा जारी कर आत्मघाती हमलों को ‘ हराम ‘ करार दिया था . काबुल में पुलिस के प्रवक्ता हश्मत स्तानिकजई ने स्थानीय प्रसारणकर्ता तोलो न्यूज से कहा […]
विज्ञापन
काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शीर्ष मौलवियों की एक सभा के समीप आत्मघाती विस्फोट किया गया. इस हमले से कुछ ही देर पहले मौलवियों ने एक फतवा जारी कर आत्मघाती हमलों को ‘ हराम ‘ करार दिया था . काबुल में पुलिस के प्रवक्ता हश्मत स्तानिकजई ने स्थानीय प्रसारणकर्ता तोलो न्यूज से कहा , ‘‘ हमारी प्राथमिक सूचना बताती है कि आत्मघाती हमला तब हुआ जब मेहमान सभागार से बाहर निकल रहे थे.
यह सभा सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे हुई. ” उन्होंने कहा , ‘‘ दुर्भाग्य से कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं लेकिन हम यह नहीं जानते कि कितने लोग हैं. ” उन्होंने बताया कि यह विस्फोट सभागार के बाहर हुआ. एक सुरक्षा सूत्र ने पुष्टि की कि यह आत्मघाती हमला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










