15 करोड़ रुपये के प्लॉट के लिए पत्नी ने दी पति की सुपारी फिर...

Updated:
विज्ञापन

कल्याण : एक पति ने जब 15 करोड़ रुपये के प्लॉट को बेचने से इनकार कर दिया तो पत्नी ने ऐसा कदम उठाया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है. दरअसल, जब पति ने प्लॉट को बेचने से मना किया तो पत्नी ने हत्या के लिए 30 लाख रुपये की सुपारी अपराधियों को दे […]

विज्ञापन

कल्याण : एक पति ने जब 15 करोड़ रुपये के प्लॉट को बेचने से इनकार कर दिया तो पत्नी ने ऐसा कदम उठाया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है. दरअसल, जब पति ने प्लॉट को बेचने से मना किया तो पत्नी ने हत्या के लिए 30 लाख रुपये की सुपारी अपराधियों को दे दी. पुलिस ने मामले में शुक्रवार को सुपारी किलर और महिला दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति को नशे की दवा देकर सुपारी किलर के हवाले कर दिया, जिसने गला दबाकर उक्त शख्‍स को मार डाला. पुलिस ने जानकारी दी कि आशा गायकवाड ने हिमांशु दुबे नाम के शूटर को इस काम के लिए 4 लाख रुपये बतौर अडवांस भी दे दिये थे. फिलहाल पुलिस घटना में लिप्त तीन अन्य आरोपियों को तलाशने में जुटी है. तीनों की पहचान जगन म्हात्रे, राज सिंह और प्रीतम के रूप में हुई है.

पुलिस का कहना है कि महिला और उसके दोस्तों के बीच पति के संपत्ति को लेकर विरोध के बारे में पता चला है. यह भी पता चला कि महिला अपने पति को मारने की योजना बना रही थी. मृत शंकर गायकवाड के परिवार ने जानकारी दी कि आशा अपने पति के 25,000 स्क्वेयर फुट के प्लॉट को बेचना चाहती थी जिसके लिए एक डिवेलपर से 4 लाख रुपये भी वो ले चुकी थी. डिवेलपर की भूमिका भी संदंह में हैं जिसकी जांच पुलिस कर रही है.

जानकारी के अनुसार शंकर खुद भी प्रॉपर्टी डीलर था. सूत्रों की मानें तो 21 मई को आशा ने कोलसेवाडी पुलिस के पास शंकर के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी. उसने कहा कि 18 मई को शंकर सतारा में किसी आध्यात्मिक जगह जाने के लिए घर से निकला था. शंकर के परिवार को आयशा पर शक था क्योंकि पति के लापता होने के बाद उसके चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं थी. उनके अनुसार पुलिस की जांच से वह खुश भी नहीं थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola