ePaper

पाटीदार नेताओं का केस वापस कराना चाहती है कांग्रेस, विशेष सत्र के लिए गुजरात के सीएम को लिखा पत्र

Updated at : 02 Jun 2018 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
पाटीदार नेताओं का केस वापस कराना चाहती है कांग्रेस, विशेष सत्र के लिए गुजरात के सीएम को लिखा पत्र

अहमदाबाद : विपक्षी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पत्र लिखकर पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने के मुद्दे सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है. राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने पत्र लिखकर कहा कि भाजपा सरकार […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : विपक्षी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पत्र लिखकर पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने के मुद्दे सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है. राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने पत्र लिखकर कहा कि भाजपा सरकार 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले किये गये वादों को पूरा करने में ‘विफल’ रही है.

इसे भी पढ़ें : हार्दिक पटेल पहले भी हुए हैं सीडी कांड के शिकार, पाटीदार नेता के समर्थन में कूदी कांग्रेस

उन्होंने कहा कि विधानसभा में इस विषय पर चर्चा होनी चाहिए. धनानी ने एक बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए रूपाणी को पत्र लिखकर विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेताओं के खिलाफ पुलिस में दर्ज मामलों को वापस लेने में विफल रही है और इस विषय पर भी चर्चा किये जाने की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola