वडोदरा पहुंचे मोहन भागवत स्वयंसेवकों को करेंगे संबोधित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
वडोदरा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत आज शहर के तीन दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे. इस दौरान वह स्वयंसेवकों से बातचीत करेंगे. संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि भागवत आज सुबह यहां पहुंचे. संघ के प्रचार विभाग के तेजस देसाई ने बताया , ‘ गुजरात , महाराष्ट्र और गोवा के कुल 407 […]
विज्ञापन
वडोदरा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत आज शहर के तीन दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे. इस दौरान वह स्वयंसेवकों से बातचीत करेंगे. संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि भागवत आज सुबह यहां पहुंचे. संघ के प्रचार विभाग के तेजस देसाई ने बताया , ‘ गुजरात , महाराष्ट्र और गोवा के कुल 407 स्वयंसेवक यहां 21 दिनों तक चलने वाले संघ शिक्षा वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं.
यह दो जून को संपन्न होगा. यहां अपने प्रवास के दौरान भागवत स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे.’ उन्होंने कहा , ‘‘ भावगत स्वयंसेवकों से बात करेंगे और उन्हें निर्देश देंगे.’ देसाई ने कहा कि संघ प्रमुख एक जून को नागपुर लौटेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










