दो दिनों की भारत यात्रा पर पहुंचे नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट दो दिनों की भारत यात्रा पर पहुंचे हैं. रूट अपने उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को लेकर यहां आये हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मार्क रूट के बीच कई अहम बैठकें होंगी . इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर बात होगी. पिछले साल जून में ही पीएम मोदी नीदरलैंड […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट दो दिनों की भारत यात्रा पर पहुंचे हैं. रूट अपने उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को लेकर यहां आये हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मार्क रूट के बीच कई अहम बैठकें होंगी . इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर बात होगी. पिछले साल जून में ही पीएम मोदी नीदरलैंड पहुंचे थे . इसी दौरान उन्होंने रूट को भारत आने का न्यौता दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद मार्क रूट का यह पहला दौरा है.
#Delhi: Netherlands Prime Minister Mark Rutte arrives in India. He is on a two-day visit to the nation. pic.twitter.com/Iu8brTQ10E
— ANI (@ANI) May 24, 2018
दिल्ली के बाद रूट बेंगलुरु का भी दौरा करेंगे. रूट यहां कई जगहों का दौरा करेंगे . उनके लिए कई कार्यक्रम पहले से तय किये गये हैं. पिछले साल भारत और नीदरलैंड के बीच करीब 7.621 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था. रूट की यात्रा के संबंध में विदेश मंत्रालय ने पहले ही जानकारी दी थी कि रूट 130 कंपनियों के 230 व्यापारिक प्रतिनिधि ट्रेड मिशन में भाग लेने के लिए भारत आ रहे हैं. इस मिशन में एग्रीफूढ, जल, स्वास्थ व जीवन विज्ञान, आईटी जैसे अहम क्षेत्र की कंपनियां हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










