हाईकोर्ट का फैसला- मां का अनादर करने वाले बेटे को मां के घर में रहने का अधिकार नहीं
मुंबई : बांबे हाईकोर्ट ने मां का अनादर करने वाले बेटे के मामले में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि मां का अनादर व उससे अशिष्टता बर्ताव करने वाले बेटे को मां के घर में रहने का अधिकार कतई नहीं है. यहां चर्चा कर दें कि पिछले दिनों मां […]
मुंबई : बांबे हाईकोर्ट ने मां का अनादर करने वाले बेटे के मामले में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि मां का अनादर व उससे अशिष्टता बर्ताव करने वाले बेटे को मां के घर में रहने का अधिकार कतई नहीं है. यहां चर्चा कर दें कि पिछले दिनों मां ने अपने बेटे के प्रताड़ना से तंग आकर मालाबार हिल स्थित फ्लैट के घर का ताला बदल दिया था. इसके बाद बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मां के खिलाफ हाईकोर्ट में आवेदन दिया था.
दोनों पक्षों को कोर्ट ने सुना और बुजुर्ग महिला को सुरक्षा का आश्वासन दिया और बेटे को कहा कि वह अदालत के अधिकारी की मौजूदगी में फ्लैट में रखी अपनी चीजें हटा ले. कोर्ट ने मालाबार हिल पुलिस थाने को निर्देश दिया है कि बुजुर्ग महिला को जब भी जरूरत हो तुरंत सहयोग दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










