कर्नाटक में जारी सियासी दंगल के बीच दिल्ली पहुंचे कुमारास्वामी, राहुल गांधी से करेंगे भेंट, बनेगी रणनीति
बेंगलुरू : कर्नाटक चुनाव परिणाम आने के बाद से यहां जो सियासी दंगल चल रहा है वह अभी तक नहीं रुका है, पहले से ही ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद जब कांग्रेस और जेडीएस की सरकार बनेगी तो विभागों के बंटवारे को लेकर आपस में तनातनी होगी और […]
बेंगलुरू : कर्नाटक चुनाव परिणाम आने के बाद से यहां जो सियासी दंगल चल रहा है वह अभी तक नहीं रुका है, पहले से ही ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद जब कांग्रेस और जेडीएस की सरकार बनेगी तो विभागों के बंटवारे को लेकर आपस में तनातनी होगी और ऐसा ही कुछ अभी कर्नाटक में चल रहा है. इस उठापटक के बीचआज एचडी कुमारास्वामी दिल्ली में राहुल गांधी से मिलेंगे इससे पहले उन्होंने बीएसपी नेता मायावती से भेंट की. कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अशोक गलहोत, केसी वेणुगोपाल और मैंने राहुल गांधी को कर्नाटक की वर्तमान राजनीति के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि कुमारास्वामी जब राहुल गांधी से मिलेंगे तो आगे की रणनीति पर चर्चा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










