भारत से जीवनदान मिलने के एक दिन बाद पाक रेंजर्स ने फिर की फायरिंग, छह घायल
Updated at : 21 May 2018 4:39 PM (IST)
विज्ञापन

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से मोर्टार दागने की घटना में एक महिला और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) सहित छह लोग घायल हो गये हैं. मोर्टार अरनिया कस्बे और एक पुलिस थाने पर गिरे.वहीं, पुलवामा जिले में अल्पसंख्यक समुदाय की रखवाली के लिए बनी एक […]
विज्ञापन
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से मोर्टार दागने की घटना में एक महिला और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) सहित छह लोग घायल हो गये हैं. मोर्टार अरनिया कस्बे और एक पुलिस थाने पर गिरे.वहीं, पुलवामा जिले में अल्पसंख्यक समुदाय की रखवाली के लिए बनी एक पुलिस चौकी पर आतंकवादियों ने सोमवार की दोपहर गोलीबारी कर दी.
अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान उनका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं और ताजा रिपोर्ट मिलने तक दोनों ओर से भारी गोलाबारी जारी थी. भारी गोलीबारी से स्थानीय लोगों के बीच भय उत्पन्न हो गया और उन्होंने अपने घर खाली करना शुरू कर दिये. बीएसएफ से गोलीबारी रोकने की अपील करने के एक दिन बाद पाकिस्तान की ओर से यह गोलेबारी शुरू हुई. रविवारको बीएसएफ की कार्रवाई में उनका एक जवान मारा गया था जिसके बाद उन्होंने यह अपील की थी. जम्मू के वरिष्ठ अधीक्षक विवेक गुप्ता ने बताया कि अरनिया में पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलेबारी में अभी तक एक महिला और एक एसपीओ सहित छह लोग घायल हो चुके हैं. गुप्ता ने बताया कि मोर्टार स्थानीय पुलिस थाने पर गिरे, इस घटना में एसपीओ घायल हुआ.
पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हमले में 62 वर्षीय एक महिला दर्शना देवी भी घायल हो गयी. उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. अरनिया के मुख्य बाजार में दर्जनों गोले गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गयी. इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप पांच किलोमीटर के दायरे में एहतियाती तौर पर सभी स्कूल बंद कर दिये गये हैं.
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीमा पार से सुबह करीब सात बजे से मोर्टार से गोले दागने शुरू हुए. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तानी रेंजरों ने तीन सीमा चौकियों पर हमला किया, वहां तैनात जवान भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.’ सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर के नारायणपुर इलाके में कल रात पाकिस्तानी जवानों ने छोटे हथियारों और मोर्टार से बीएसएफ की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया था. बीएसएफ ने 19 सेकंड का एक थर्मल इमैजिनरी फुटेज भी जारी किया था जिसमें बिना उकसावे के सीमा के उस ओर से गोलीबारी होने के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी चौकी ध्वस्त नजर नजर आ रही है. अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से 15 मई से अब तक बिना किसी उकसावे के हुई गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो चुके हैं.
जम्मू में गत शुक्रवार को हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गयी थी और 11 अन्य घायल हो गये थे. गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में इस साल अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी और गोलेबारी की घटनाएं बढ़ी हैं. सीमा पार से गोलीबारी और गोलेबारी की 700 से अधिक घटनाओं में 18 सुरक्षा कर्मियों सहित 38 लोग मारे गये तथा कई घायल हुए हैं.
दूसरी ओर, पुलवामा जिले में अल्पसंख्यक समुदाय की रखवाली के लिए बनी एक पुलिस चौकी पर आतंकवादियों ने सोमवार की दोपहर गोलीबारी कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमले में अभी तक किसी के हताहत होने या किसी प्रकार की क्षति की कोई खबर नहीं है. उन्होंने बताया कि पुलिसकमिर्यों ने जवाबी कार्रवाई भी की. अधिकारियों ने बताया कि ऐसी आशंका है कि आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने की मंशा से हमला किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




