VIDEO: पाकिस्तान को BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब, तो पाकिस्तानी रेंजर्स ने जोड़े हाथ

जम्मू : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने उनसे जारी जवाबी गोलाबारी रोकने की ‘ अपील ‘ की. बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में सीमा के दूसरी ओर एक जवान की मौत हो गयी जिसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने यह कार्रवाई रोकने की अपील की. बीएसएफ ने […]
जम्मू : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने उनसे जारी जवाबी गोलाबारी रोकने की ‘ अपील ‘ की. बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में सीमा के दूसरी ओर एक जवान की मौत हो गयी जिसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने यह कार्रवाई रोकने की अपील की.
बीएसएफ ने 19 सेकंड का एक थर्मल इमैजिनरी फुटेज भी जारी किया है जिसमें बिना उकसावे के सीमा के दूसरी ओर से गोलीबारी किये जाने के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी चौकी को हुआ नुकसान नजर आ रहा है. बल के एक प्रवक्ता ने बताया , ‘‘(पाकिस्तानी) रेंजर्स ने जम्मू बीएसएफ फार्मेशन को फोन किया और गोलीबारी रोकने की अपील की.
” एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना उकसावे के गोलीबारी और गोलाबारी की गयी जिसके बाद उन्हें माकूल जवाब दिया गया. इस पर पाक रेंजर्स ने बीएसएफ से यह अपील की है. अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन दिनों में पाकिस्तानी ठिकानों पर बीएसएफ के जवानों की जवाबी गोलीबारी में भारी नुकसान हुआ है. पिछले कुछ दिनों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर, बिना किसी उकसावे के हुई गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान मारे गये थे. जम्मू क्षेत्र में सीमा पार से गोलीबारी की घटनाओं में कई आम नागरिकों की मौत हो गयी और कई घायल हो गये हैं.
प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को संपन्न जम्मू कश्मीर दौरे के मद्देनजर इन घटनाओं में तेजी आयी है. वैसे भी जम्मू कश्मीर में इस साल अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी और गोलाबारी की घटनाओं में वृद्धि हुई है. सीमा पार से गोलीबारी और गोलाबारी की हुई 700 से अधिक घटनाओं में 18 सुरक्षा कर्मियों सहित 38 लोग मारे गए तथा कई घायल हो गये.
VIDEO
#WATCH: BSF troops on the western borders, bust a bunker across international boundary on May 19. #JammuAndKashmir (Source: BSF) pic.twitter.com/MaecGPf7g3
— ANI (@ANI) May 20, 2018
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




