ePaper

कल से शुरू होगा रमजान का पाक महीना

Updated at : 16 May 2018 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
कल से शुरू होगा रमजान का पाक महीना

रियाद : दुनियाभर में रोजा रखने वाले करोड़ों मुसलमानों के लिए रमजान का पाक महीना गुरूवार से शुरू होगा. सऊदी अरब और इंडोनेशिया जैसे अन्य मुस्लिम बहुल देशों ने घोषणा की है कि रमजान बुधवार से शुरू नहीं होगा. चांद के दिखने की गणना के आधार पर यह महीना शुरू होता है. रमजान में रोजा […]

विज्ञापन


रियाद
: दुनियाभर में रोजा रखने वाले करोड़ों मुसलमानों के लिए रमजान का पाक महीना गुरूवार से शुरू होगा. सऊदी अरब और इंडोनेशिया जैसे अन्य मुस्लिम बहुल देशों ने घोषणा की है कि रमजान बुधवार से शुरू नहीं होगा. चांद के दिखने की गणना के आधार पर यह महीना शुरू होता है. रमजान में रोजा रखने के दौरान पानी का भी सेवन नहीं किया जाता है.

इस्लामी कैलेंडर में इस महीने को हिजरी कहा जाता है. मान्यता है कि हिजरी के इस पूरे महीने में कुरान पढ़ने से ज्यादा सबाब मिलता है. रोजा के दौरान कैफीन और सिगरेट जैसी लत से भी छुटकारा मिलने की संभावना रहती है. रोजा के दौरान मुसलमान खाना – पीना से दूर रहते हैं और यौन संपर्क , अपशब्द , गुस्सा करने से परहेज करते हैं. कुरान पढ़कर तथा सेवा के जरिये ध्यान एकाग्र रखा जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola