राहुल ने मोदी पर कसा तंज, ट्वीट किया- आप तो बहुत बातें करते हैं, कर्नाटक के इन ‘Most Wanted’ पर कब बोलेंगे?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2018 11:19 AM
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में ‘भ्रष्टाचार और आपराधिक मामलों का सामना कर रहे’ भाजपा उम्मीदवारों को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि ‘कर्नाटक के इन मोस्ट वांटेड लोगों के एपिसोड’ के बारे वह कब बोलेंगे. राहुल ने आज ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में ‘भ्रष्टाचार और आपराधिक मामलों का सामना कर रहे’ भाजपा उम्मीदवारों को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि ‘कर्नाटक के इन मोस्ट वांटेड लोगों के एपिसोड’ के बारे वह कब बोलेंगे. राहुल ने आज ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ‘ प्रिय मोदीजी, आप बहुत बातें करते हैं. समस्या यह है कि आपकी कथनी और करनी में मेल नहीं है. ‘ वीडियो का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘कर्नाटक में उम्मीदवारों के आपके चयन की एक बानगी प्रस्तुत है. यह ‘कर्नाटक के मोस्ट वांटेड’ लोगों के एपिसोड जैसा लगता है.
Dear Modi ji,
You talk a lot. Problem is, your actions don’t match your words. Here's a primer on your candidate selection in Karnataka.
It plays like an episode of "Karnataka's Most Wanted". #AnswerMaadiModi pic.twitter.com/G97AjBQUgO
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 5, 2018
‘ राहुल की ओर से पोस्ट वीडियो में रेड्डी बंधुओं, भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा सहित कुल 11 नेताओं का जिक्र किया गया है ‘जिन पर भ्रष्टाचार और अपराध के मामले दर्ज हैं.’ इसमें सवाल किया गया है कि क्या प्रधानमंत्री मोदी इन लोगों को उम्मीदवार बनाये जाने पर बोलेंगे?
अब हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति को लेकर सरकार और न्यायपालिका आमने-सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










