VIDEO: चाय/कॉफी में टॉयलेट के पानी का इस्तेमाल करने पर रेलवे ठेकेदार पर हुई कार्रवाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2018 8:42 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ट्रेन में टॉयलेट के पानी से चाय बनाने से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो चला है. वीडियो के सामने आने के बाद दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने बुधवार को वेंडिंग कांट्रैक्टर पर एक लाख रुपए का जुर्माना ठोका. इस बात की जानकारी रेलवे ने हैदराबाद में दी. सोशल मीडिया पर कुछ दिनों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ट्रेन में टॉयलेट के पानी से चाय बनाने से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो चला है. वीडियो के सामने आने के बाद दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने बुधवार को वेंडिंग कांट्रैक्टर पर एक लाख रुपए का जुर्माना ठोका. इस बात की जानकारी रेलवे ने हैदराबाद में दी. सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से वायरल हो रहे वीडियो में एक वेंडर को चाय / कॉफी के डिब्बे के साथ ट्रेन के शौचालय से बाहर निकलते देखा जा रहा है. इससे यह पता चलता है कि डिब्बों में शौचालय के भीतर से पानी मिलाया जा रहा था.

वीडियो के सामने आने और वायरल होने के बाद रेलवे हरकत में आयी. विज्ञप्ति में बताया गया कि घटना पिछले साल दिसंबर की है. यह घटना सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर चेन्नई सेंट्रल – हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस में हुई. एससीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एम उमाशंकर कुमार ने विज्ञप्ति में कहा कि जांच के बाद सिकंदराबाद एवं काजीपेट के बीच के खंड पर काम करने वाले ट्रेन साइड वेंडिंग कांट्रैक्टर पी शिवप्रसाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गयी.

उन्होंने बताया कि जिस वेंडर को वीडियो में देखा गया है वो शिवप्रसाद के अंतर्गत कार्यरत था. शिवप्रसाद पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

देखें वीडियो

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola